नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में आए तेज तूफान और धूल भरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया था। कई उड़ानें प्रभावित हुई थीं और यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा था ?

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव आगामी मानसून की आहट हो सकता है। हालांकि मानसून के दिल्ली पहुंचने में अभी कुछ समय लग सकता है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

* रिपोर्टर * श्रीमती शोभा भाटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *