भदोही, 18 जून। औराई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक तहसील परिसर पहुंचे, जहां बंद पड़ी औराई चीनी मिल, खराब स्वास्थ्य सेवाएं, जर्जर सड़कें, सिंचाई संकट और रेलवे ओवरब्रिज जैसी प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि औराई क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठा रही है और समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।

तहसील परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को चर्चा का विषय बना दिया। कांग्रेस नेताओं ने इसे संगठन की बढ़ती सक्रियता और जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत बताया। ज्ञापन में कुल 15 प्रमुख मांगों को शामिल करते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

 

 

 

 

 

 

रिपोर्टर * श्रीमती शोभा भाटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *