गाजियाबाद के लाइनपार क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार को लेकर आवाज तेज होती जा रही है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में ग्राम ढुंडा हेडा में एक प्रतिनिधिमंडल ने गाजियाबाद विधानसभा के विधायक संजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लाइनपार क्षेत्र में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की प्रमुख मांग उठाई गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से कॉलेज की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े और शिक्षा का स्तर मजबूत हो सके। इसके साथ ही ज्ञापन में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा गया, जिनमें फसल का उचित मूल्य, बिजली-पानी की व्यवस्था तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। विधायक संजीव शर्मा ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर वरुण शर्मा (राष्ट्रीय सचिव), रोबिन त्यागी (प्रदेश सचिव), अंकुर पंडित (महानगर अध्यक्ष युवा) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर किसानों और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर आवाज बुलंद की। Post navigation पूर्वांचल में पहुंचेगा फ्लोरिडा का ‘सेंसेशन’ आम, प्रयागराज में तैयार हुआ मदर प्लांट