ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण–17 मार्च–2026
—————————
ग्रेनो में स्वच्छ संकल्प के तहत ‘सफाई मित्र सार्थक पहल‘ का आगाज
–अल्फा टू में जागरुकता शिविर आयोजित, प्लगिंग ड्राइव अभियान चलाया
—————————
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ शहर बनाने के लिए ‘सफाई मित्र सार्थक पहल‘ का मंगलवार को सेक्टर अल्फा टू से शुभारंभ किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, अनुभूति और फीडबैक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान चलाया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने इसका शुभारंभ किया।
स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए निवासियों को जागरूक किया गया और प्लॉगिंग ड्राइव भी चलाया गया, जिसमें शामिल सभी प्रतिनिधियों ने हाथों कूड़ा उठाया। उसे सेग्रिगेट कर प्रोसेस के लिए प्लांट भेजा गया। इस अभियान के अंतर्गत आईटेल की तरफ से सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य जांच शिविर, शहर में अलग-अलग जगहों पर बोटल कलेक्टर लगवाने, जागरुकता के लिए ई-रिक्शा और एमआरएफ सेंटर की क्षमता बढ़ाने पर जोर रहेगा। जागरुकता शिविर को संबोधित करते हुए संदीप चंद्रा ने कहा कि गीला व सूखा कचरा के प्रबंधन की शुरुआत घर से होती है। प्रत्येक नागरिक को कचरे का सेग्रिगेट करने और वैज्ञानिक पद्धति से निपटान का उत्तरदायित्व लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी से स्वच्छता को बढ़ावा देना, घर-घर कचरा पृथक्करण को प्रोत्साहित करना और सफाई मित्रों के योगदान को सम्मान देना है। आईटेल कंपनी के सीएसआर एक्टिीविटी के अंतर्गत आयोजित इस अभियान के दौरान प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश गौतम, प्रबंधक स्वास्थ्य विवेक किशोर, सहायक प्रबंधक स्वास्थ्य गौरव बघेल, आरब्ल्यूए पदाधिकारी संजय कसाना, सुभाष भाटी, एनपी सिंह, हरेंद्र भाटी, अनुभूति वेलफेयर फाउंडेशन और फीडबैक फाउंडेशन के प्रतिनिधि शामिल रहे। गौरव बघेल ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी एक वर्ग विशेष तक नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। करीब 3 घंटे तक चले प्लगिंग ड्राइव में 500 किलोग्राम कचरा एकत्रित कर पृथक किया गया और प्रोसेसिंग के लिए प्लांट भेजा गया। आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तलपत्रा ने कहा कि सफाई मित्र सार्थक पहल के साथ समाज के प्रति आईटेल की प्रतिबद्धता और भारत को सशक्त बनाने के प्रयासों को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *