एन.जी.वर्मा-विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून शुक्रवार को कासना भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के कासना फाई 4 स्थित कार्यालय परिसर में भाजपा कासना मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी की अध्यक्षता व अमित भाटी के संचालन में आयोजित वृक्षारोपण अभियान का मुख्य अतिथि जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने पौधारोपण करके शुभारंभ किया।

इस मौके पर विधायक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा हेतु जलवायु परिवर्तन आवश्यक है जो केवल अधिक से अधिक पौधारोपण करके ही संभव हो सकता है उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक छाया एवं फलदार जैसे जामुन, बेलपत्र, अनननास, नाशपाती, नीम, शीशम एवं गुड़हल लगे उन्होंने बताया कि यह पेड़ ऑक्सीजन देते जनमानस को ऑक्सीजन देते हैं जो मनुष्य के जीवन में संजीवनी का काम करते हैं। इस मौके पर

चेनपाल प्रधान, विक्रम भाटी नवीन शर्मा, निशांत खारी, ओमबीर चौहान, अमित भाटी, संजय प्रताप सिंह, सरदार मंजीत सिंह,हरेंद्र भाटी, प्रशांत भाटी, सोविंदर भाटी,राजेश कुमार, सुमित बंसल, निभव त्यागी, राहुल तोमर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *