इसके लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को सचिवालय में ”ग्रीन ड्राइव पोर्टल” (greendrive.delhivanmahotsav.in) का आधिकारिक शुभारंभ किया।

यह पोर्टल आगामी ”रिज वन पुनरुद्धार कार्यक्रम – एक पेड़ मां के नाम” अभियान को व्यापक जन-आंदोलन का रूप देने की दिशा में दिल्ली सरकार की एक क्रांतिकारी डिजिटल पहल है।

यह पोर्टल केवल एक डिजिटल प्लेटफार्म नहीं, बल्कि जनभागीदारी का सशक्त माध्यम है। अब कोई भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए सीधे इस अभियान से जुड़ सकता है।

पौधारोपण स्लाट बुकिंग : नागरिक अपनी सुविधानुसार स्थान और समय का चयन कर वृक्षारोपण के लिए आनलाइन स्लाट बुक कर सकते हैं।

”वृक्ष रथ” सुविधा : यदि किसी नागरिक, विद्यालय, कार्यालय, आरडब्ल्यूए या आवासीय सोसायटी के पास पौधारोपण के लिए पर्याप्त स्थान है, तो दिल्ली सरकार निःशुल्क पौधे सीधे उनके परिसर तक पहुंचाएगी।

नर्सरी लोकेटर : इस फीचर की मदद से नागरिक अपने निकटतम सरकारी नर्सरी की सटीक लोकेशन जानकर वहां से सीधे निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

”एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक दिल्लीवासी एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी नियमित देखभाल कर इसे एक स्थायी जनभागीदारी अभियान का स्वरूप प्रदान करे।

 

 

 

 

रिपोर्टर * श्रीमती शोभा भाटी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *