लखनऊ प्रयागराज 17 जून।मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज, उत्तर मध्य रेलवे श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज उप मुख्य यातायात प्रबंधक, कानपुर श्री अकांशु गोविल द्वारा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर छावनी की ओर प्रस्तावित होल्डिंग एरिया के लिए संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।कानपुर सेंट्रल देश के प्रमुख एवं अत्यधिक व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है एवं इसे स्टेशन रिडेवलपमेंट योजना के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है । कानपुर सेंट्रल पर विशेष आयोजनों, प्रतियोगी परीक्षाओं, धार्मिक पर्वों तथा अन्य अवसरों पर यात्रियों का बड़ी संख्या में आवागमन होता है । कानपुर सेंट्रल पर भीड़ प्रबंधन की अग्रिम योजनाओं एवं स्टेशन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में एक सुव्यवस्थित होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना बनाई गई है। प्रस्तावित होल्डिंग एरिया यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने में सहायक होगा। इससे प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़भाड़ कम होगी तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा में वृद्धि होगी। साथ ही, किसी भी असामान्य अथवा अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम करने में भी यह व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित स्थल का विस्तृत अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक आरएलडीए, श्री राकेश गुप्ता सहायक वाणिज्य प्रबंधक, श्री पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।अमित कुमार सिंहजनसंपर्क अधिकारीप्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है। रिपोर्टर * श्रीमती शोभा भाटी Post navigation मिर्जापुर की बेटी ने यूरोप में लहराया भारत का परचम, BHU की शोध छात्रा रूपा पटेल का बड़ा कमाल!