दिनांक 29.03.2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विसांस की सहायता से मु0अ0सं0 65/2026 धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त 1-अमरपाल पुत्र भगवान सराय 2-अमित कुमार पुत्र जिले सिंह 3-सनी पुत्र महेन्द्र को थाना क्षेत्र से गिफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इको कार नं0 UP16EQ4870 व आलाकत्ल- एक लोह का पाना व घटना में प्रयुक्त 03 मोबाइल फोन व एक अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अमरपाल व अमित कुमार व सन्नी उपरोक्त दिनांक 23.03.2026 को बागेश्वर धाम, मध्यप्रदेश में अपनी ईको कार रजि नं0 UP16EQ4870 से घूमने गये थे। अभियुक्त अमरपाल को अपनी भाभी के माध्यम से सूचना मिली कि अमित उर्फ भोंचू घर के पास देखा गया है। इस पर अमरपाल ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। मृतक अमित उर्फ भोंचू के खिलाफ अमरपाल पक्ष की तरफ से नाबालिक के साथ बलात्कार करने व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा लिखाया गया था जिसमें अमित उर्फ भोंचू जेल गया था। जेल से आने के बाद फिर से दोनो पक्षों का मनमुटाव चल रहा था। अभियुक्त अमरपाल ने अपने साथी अमित कुमार पुत्र जिले सिंह व सनी के साथ बागेश्वर धाम से वापस आते समय अमित उर्फ भोंचू को निपटाने की ठान ली थी और पूरा प्लान रास्ते में ही बना लिया था। दिनांक 25.03.2026 को अमित उर्फ भोंचू इन तीनों को परीचौक के पास मिल गया जिस पर अमित उर्फ भोंचू की अभियुक्त अमरपाल से कुछ बात हो गयी और अमित उर्फ भोंचूएक साथ जीरो पॉइन्ट की तरफ भागने लगा और तीनों अभियुक्त अपनी इको कार को तेजी से ले जाकर अमित उर्फ भोंचू को जान से मारने की नियत से अमरपाल ने उसके ऊपर इको कार चढ़ा दी और तीनों अभियुक्तों ने अमित उर्फ भोंचू को इको कार में डाल लिया और लोहे के पाना से सिर में चोट मारकर ग्राम सफीपुर, अण्डरपास के पास शमशान को जाने वाले सुनसान कच्चे रास्ते के पास ले जाकर अमित उर्फ भोंचू के शव को छुपाने के इरादे से इको कार से ऊतारकर कच्चे रास्ते में फेंक कर भाग गये।

*अभियुक्तों का विवरण-*

1-अमरपाल पुत्र भगवान सराय निवासी मौहल्ला सल्लियान कस्बा व थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर।
2-अमित कुमार पुत्र जिले सिंह निवासी बिरोंडा थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
3-सनी पुत्र महेन्द्र निवासी हसनपुर थाना धौलाना जिला हापुड़।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 65/2026 धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएस थाना नॉलेजपार्क, कमि0-गौतमबुद्धनगर।

*बरामदगी का विवरण-*

1-घटना में प्रयुक्त इको कार रजि नं0 UP16EQ4870
2-आलाकत्ल लोहे का पाना
3-03 मोबाइल फोन
4- एक अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूसthana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed