जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगे ताले की सील की जांच की गई, जो पूर्णतया सुरक्षित एवं यथावत पाई गई। इसके अतिरिक्त वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी कैमरे सुचारु रूप से कार्यरत पाए गए। साथ ही वेयरहाउस की खिड़कियों एवं रोशनदान की सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने तथा सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित पाई गईं।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से जिला महासचिव कपिल भाटी, सपा जिला प्रभारी अनूप तिवारी, सीपीआई से जिला सहसचिव अरुण प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी से जिला सचिव डॉ रविंद्र तोमर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed