*कार्यवाही/घटना का संक्षिप्त विवरण-*दिनांक 21.03.2026 को चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से थाना ए0एच0टी0 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी द्वारा एक बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर ₹2,60,000 की मांग की गई है। उक्त सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना ए0एच0टी0 एवं थाना बिसरख पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान आवेदिका से संपर्क स्थापित कर बच्ची को सकुशल बरामद किया गया तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के आदेशानुसार बच्ची को साईं कृपा शेल्टर होम भिजवाया गया। थाना बिसरख पर अभियोग पंजीकृत करते हुए प्रकरण में संलिप्त 1. निजी अस्पताल की मालिक- यशिका गर्ग पुत्री अनिल गर्ग 2. सफाई कर्मी- गजेन्द्र सिंह पुत्र दरिया प्रसाद 3. ऑपरेशन थियेटर टैक्नीशियन- रंजीत सिंह पुत्र नत्थू को गिरफ्तार किया गया है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-**1.* निजी अस्पताल की मालिक- यशिका गर्ग पुत्री अनिल गर्ग निवासी रोहताश नगर, शाहदरा दिल्ली, वर्तमान पता पतवाडी, थाना बिसरख,गौतमबुद्धनगर उम्र लगभग 33 वर्ष *2.* सफाई कर्मी- गजेन्द्र सिंह पुत्र दरिया प्रसाद निवासी ग्राम माचड, थाना जहाँगीरपुर, बुलन्दशहर उम्र लगभग 35 वर्ष *3.* ऑपरेशन थियेटर टैक्नीशियन- रंजीत सिंह पुत्र नत्थू निवासी ग्राम डिबाई खुर्द, थाना डिबाई,बुलन्दशहर, उम्र लगभग 24 वर्ष*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*मु0अ0सं0- 196/2026 धारा 143(2)/143(4) बीएनएस, धारा 80 जे0जे0 एक्ट, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।*मीडिया सेल**पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।* Post navigation 24 मार्च की ऐतिहासिक रामलीला मैदान रैली को सफल बनाने हेतु सीपीएम का जन अभियान तेज, ग्रेटर नोएडा मे निकली प्रभात रैली