नोएडा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर विरोधी, कर्मचारी विरोधी एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी संघर्षों को तेज करने के उद्देश्य से 24 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल जनरैली आयोजित की जा रही है। इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सीपीएम गौतम बुद्ध नगर कमेटी द्वारा जनपद भर में व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज 21 मार्च 2026 को प्रातः 6:00 बजे उद्योग विहार, ग्रेटर नोएडा से हजारों मजदूरों की भागीदारी के साथ एक विशाल प्रभात फेरी/रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व सीटू जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव, महासचिव रामस्वारथ, सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा, जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष रेखा चौहान, कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी, सीपीएम जिला सचिव राम सागर तथा सूरजपुर ब्रांच सचिव जोगेन्द्र सैनी ने संयुक्त रूप से किया।यह रैली उद्योग विहार से प्रारंभ होकर डीएम चौराहा, सूरजपुर, लखनावनी मोड़ होते हुए सूरजपुर पुलिस चौकी तक पहुंची, जहां एक सभा के साथ इसका समापन हुआ। रैली के दौरान मजदूरों ने जोरदार नारों के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां लगातार मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं एवं गरीब तबकों के हितों के खिलाफ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव कर मजदूरों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है और सार्वजनिक संसाधनों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।वक्ताओं ने निम्न प्रमुख मांगों को जोरदार तरीके से उठाया:श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को तत्काल वापस लिया जाएमनरेगा के पुराने प्रावधानों को बहाल कर काम और मजदूरी की गारंटी सुनिश्चित की जाएबिजली संशोधन विधेयक एवं बीज विधेयक वापस लिए जाएंभारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द किया जाएगरीबी रेखा का दायरा बढ़ाकर अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएसभी जरूरतमंद परिवारों को सस्ता एवं पर्याप्त राशन उपलब्ध कराया जाएझुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को पक्का मकान दिया जाएपथ विक्रेताओं पर हो रहे उत्पीड़न को बंद कर उन्हें वैध लाइसेंस प्रदान किया जाएन्यूनतम वेतन ₹26,000 प्रतिमाह घोषित किया जाएवक्ताओं ने जनपद के मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं एवं आम जनता से आह्वान किया कि वे 24 मार्च 2026 को रामलीला मैदान, दिल्ली में आयोजित रैली में भारी संख्या में भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दें और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें।रैली की तैयारी के तहत जनपद के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों एवं बस्तियों में लगातार नुक्कड़ सभाएं, नुक्कड़ नाटक, जनसंपर्क अभियान एवं पर्चा वितरण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। Post navigation थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट मे वांछित गैंगलीडर सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार