नोएडा के सेक्टर 31 स्थित निठारी गांव में शनि मंदिर के पास शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। हर रोज शाम होते ही यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर शराब पीते हैं, जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इससे परिवारों, खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी असुरक्षा महसूस होती है। राहगीरों को भी इस रास्ते से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार विवाद और झगड़े की स्थिति भी बन जाती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। Post navigation नेफोवा द्वारा मेट्रो डीपीआर निरस्त होने के विरोध मे निवासियो ने किया विरोध प्रदर्शन…… थाना सेक्टर 113 पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद!