ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित ओयसिस बिनेसिया हाईट्स सोसायटी में 10 मार्च 2026 की रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार रात करीब 10:30 बजे नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवक तरुण डागर पर कुछ आरोपियों ने गोली चला दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि तरुण डागर पिछले काफी समय से क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और नशे की गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह कई बार सोसायटी और आसपास के इलाकों में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक भी कर चुके थे। इसी वजह से कुछ असामाजिक तत्व उनसे नाराज़ बताए जा रहे थे।घटना की रात आरोप है कि राजन, कुलदीप, वीरेश और प्रिंस भाटी नाम के युवकों ने मिलकर तरुण डागर पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने उन पर दो गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और जो भी इसके खिलाफ आवाज उठाता है, उसे डराने-धमकाने या हमले का सामना करना पड़ता है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है! स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सोसायटी और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चिंता और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। Post navigation नोएडा सेक्टर-4 बना नशे के कारोबार का अड्डा, गांजा तस्करी में नाबालिगों का इस्तेमाल