लखनऊ 27 जून।कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा कि मेरे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव के रूप में मेरी जिम्मेदारी का यह गौरवपूर्ण अध्याय अब पूर्ण हुआ। यह दायित्व मेरे लिए केवल एक संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं था, बल्कि करोड़ों उत्तर प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं, कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष और परिवर्तन के संकल्प से जुड़ी एक भावनात्मक यात्रा थी।कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं निवर्तमान यूपी प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे , नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी , श्रीमती प्रियंका गांधी , श्री के.सी. वेणुगोपाल तथा शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। मैंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अपनी क्षमता के शत-प्रतिशत प्रयासों के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का प्रयास किया।उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ सभी एआईसीसी सचिवो पीसीसी कर्मचारी परिवार तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रत्येक प्रदेश, जिला, शहर, ब्लॉक और बूथ स्तर के पदाधिकारी, हर अग्रिम संगठन, हर विभाग, हर प्रकोष्ठ और लाखों समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने दिन-रात अथक परिश्रम कर संगठन को मजबूत बनाया और मेरे इस संघर्षमय सफर में हर कदम पर साथ खड़े रहकर उसे न केवल सफल बनाया, बल्कि मेरे लिए कहीं अधिक सहज और यादगार भी बना दिया। यह स्नेह, विश्वास और अपनापन जीवन भर मेरी अमूल्य पूंजी रहेगा।

 

 

 

रिपोर्टर * श्रीमती शोभा भाटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *