[2:46 pm, 10/6/2026] Deepak yuvajang photo: लखनऊ 8 जून। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय से पहले होने की चर्चाओं के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। पार्टी ने 44 विधानसभा सीटों पर अपने संभावित दावेदारों को लगभग तय कर लिया है और संगठन को चुनावी मोड में सक्रिय कर दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत 19 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली सुभासपा इस बार अपना दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। पार्टी न केवल 44 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है, बल्कि सहयोगी दलों की कुछ सीटों पर भी दावा ठोक रही है।सूत्रों के मुताबिक, सुभासपा ने भाजपा के खाते की 8 सीटों और निषाद पार्टी की 2 सीटों पर भी अपनी दावेदारी जताई है। इससे एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 5 विधानसभा सीटों पर विशेष रुचि दिखाकर सहयोगी दलों की टेंशन बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि इन सीटों को लेकर भविष्य में गठबंधन के भीतर खींचतान देखने को मिल सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुभासपा पूर्वांचल और पिछड़े वर्गों में अपनी पकड़ को देखते हुए अधिक सीटों की मांग के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहती है। ऐसे में आगामी दिनों में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत और तेज होने की संभावना है। फिलहाल, सुभासपा का 44 सीटों पर तैयारी शुरू करना यह संकेत दे रहा है कि पार्टी 2027 के चुनाव में अपनी राजनीतिक भूमिका को पहले से अधिक मजबूत बनाने की कोशिश में है। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है रिपोर्टर * श्रीमती शोभा भाटी Post navigation इश्क करो पार्टी: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’; बोले- प्यार करो, लड़ाई नहीं सपना चौधरी ने पति पर लगाए घरेलू हिंसा के आरोप, कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा