उड़ीसा के भुवनेश्वर मे किसानो की आवाज उठाने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध मे गौतम बुद्ध नगर मे किसानो का आक्रोश देखने को मिल रहा है! भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व मे सैकडो किसानो और कार्यकर्ताओ ने थाना सेक्टर 39 नोएडा पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की! प्रदर्शन के दौरान ‘जय जवान जय किसान ‘के नारो से पूरा क्षेत्र गूंज उठा! किसानो ने कहा कि राकेश टिकैत की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है! अशोक भाटी ने कहा कि यह कार्यवाही किसानो के अधिकारो का हनन और लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है! उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टिकैत जी को जल्द से जल्द रिहा नही किया गया तो लखनऊ से लेकर दिल्ली तक और देशभर मे बड़ा आंदोलन किया जाएगा! प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा! मौके पर एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह और थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश शुक्ल भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे! इस दौरान किसानो और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली! हालांकि स्थिति को शांतिपूर्ण नियंत्रित कर लिया गया! किसानो की पंचायत की अध्यक्षता झलकेश बाबु जी ने की तथा संचालन चरण सिंह भाटी ने किया! इस दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना,महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, रविन्द्र भगत, सुन्दरबाबा,सिंघराज गुर्जर, विपिन प्रधान सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे! नेताओ ने कहा जब तक रिहाई नही होती जब तक आंदोलन जारी रहेगा! Post navigation कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य!