भारतीय किसान परिषद का धरना आज दिनांक 25.03.2026 को 49वे दिन भी महिला शक्ति की भारी मौजूदगी में जारी रहा। भारतीय किसान परिषद द्वारा आज दोपहर बाद 3 बजे रोड पर निकलने की चेतावनी दी उसी समय मध्यस्थ करते हुए प्रशासन कि ओर से एडीएम न्यायिक एसडीएमसी दादरी व पुलिस प्रशासन कि ओर से एडीसीपी नोएडा, एसीपी1 व एसीपी2 द्वारा डीएम गौतमबुद्ध नगर का प्रस्ताव रखा गया कि बिजली विभाग से संबंधित मुद्दों के विषय में तीन विभागों की सम्मिलित रिपोर्ट के आधार पर बिजली प्रदान की जा सकती है, इस क्रम में एक ऐसी समिति गठित करने का प्रस्ताव दिया जिसमें सिंचाई विभाग गौतमबुद्ध नगर प्रशासन व बिजली विभाग के अधिकारी डूब क्षेत्र के कमेरा वर्ग से राय लेकर मुद्दों को एक पटल देकर बिजली दिलाने का कार्य करेंगे, सभी अधिकारियों द्वारा धरने को स्थगित किए जाने आग्रह किया गया। भारतीय किसान परिषद के प्रतिनिधिमंडल द्वारा डूब क्षेत्र के कमेरा वर्ग के लोगों से राय ली गई कि उन्हें एक आधार मिल पाएगा जिस पर कार्य करते हुए बिजली विभाग द्वारा बिजली प्रदान किए जाने के संबंध में कार्य संभव हो पाएगा, इसी की दृष्टिगत कमेटी द्वारा यह निर्णय लिया गया की जब तक समिति कमेरा वर्ग के लोगों के हित में कार्य करेगी तब तक धरना सेक्टर 16 बिजली विभाग के दफ्तर पर स्थगित रहेगा अब धरने का नया स्वरूप जन जागरण कर सैक्टर में घूम घूम कर लोगों को बताने एवं जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा। भारतीय किसान परिषद द्वारा प्रशासन के लोगों द्वारा समिति बनाए जाने की मांग को लेकर सहमति जताते हुए सेक्टर 16 से ढाई महीने स्थगित करने पर सहमति जताई गई अब किसान परिषद समिति के समक्ष अपने मुद्दों को रखेगा और कमेरा वर्ग को बिजली प्रदान किए जाने तक उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। Post navigation पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर द्वारा निर्देशन से चलाया गया सघन चेकिंग अभियान थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा शेयर मार्केट मे इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी से 3,26,00,000 रूपये की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार