आज दिनाँक 16-03-2026 को भारतीय किसान यूनियन (भानु) द्वारा जिले मे हो रही घरेलू गैस की आपूर्ति बाधित होने से शहरवासियो को रसोई चलाने मे काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है! इंधन की उपलब्धता नही होने के कारण लोगो को भरपेट भोजन की प्राप्ति नही हो पा रही है! नोएडा मे घरेलू गैस की कालाबाजारी चरम पर पहुंचती जा रही है! जिससे आम जनता का जन जीवन अव्यवस्थित दिखाई पड़ रहा है! जिसके संबंध मे नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया जी के नेतृत्व मे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया तथा कालाबाजारी करने वाले लोगो पर सख्ती से कार्यवाही करने के लिए अवगत कराया गया! इस मौके पर प्रेम सिंह भाटी, सुभाष भाटी, अजीत अधाना, चंद्रपाल, मोहित बैसोया, सोनू अम्बावता, सत्यप्रकाश अवाना,जितेंद्र बैसोया,पवन खारी आदि सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे!