ग्रेटर नोएडा के बिरोडी गांव में भारतीय किसान यूनियन मैं दो महत्वपूर्ण पद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता भाई पवन खटाना जी को दिए जाने पर परविंदर मावी ने गांव बिरोडी में अपने आवास पर फूल माला एवं पगड़ी पहनकर जोरदार स्वागत किया एवं पंचायत की अध्यक्षता राजपाल मावी एवं संचालन जिला अध्यक्ष रॉबिन नागर एवं सुनील प्रधान ने किया ग्रामीणों ने अपने गांव की मूल समस्याएं बताइए जिसमें बारात घर की बाउंड्री गिरी हुई है बिजली के बिल अनाप- शनाप आते हैं श्मशान घाट की कोई व्यवस्था नहीं है गांव में जगह जगह पानी भरे हुए हैं पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है सड़क के टूटी हुई है एवं सबसे बड़ा मुद्दा गांव का आबादियों का निस्तारण नहीं हुआ है इन सभी समस्याओं को भारतीय किसान यूनियन के सभी नेताओं को अवगत कराया गया जिसमें पवन खटाना ने कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं को लेकर प्राधिकरण का घेराव किया जाएगा और समस्याओं से जल्द ही निजात दिलाई जाएगी गौतम बुद्ध नगर में पंचायत व्यवस्था खत्म कर दी जिससे गांव का अस्तित्व खत्म हो गया है गांव का प्रतिनिधि ना होने के कारण गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराए जाते इस मौके पर पवन खटाना, सुनील प्रधान, अनित कसना, ओमबीर प्रधान, अजीत अधाना, रॉबिन नागर, सजू, गजेंद्र चौधरी, लाला यादव, अमित डेढा, सुंदर पवन नागर, ललित चौहान, अमित सचिन, अजीत जोगीनदर , बेगराज प्रधान, जगत प्रधान, संदीप खटाना, अरविंद लोहिया ,धर्मपाल स्वामी, मटरू नागर, भरत अवाना ,सुरेंद्र मावी ,अमित जैलदार ,सूबे राम मास्टर, नागेश चपराना, प्रिंस गैराठी,प्रकाश फौजी, राकेश चौधरी ,वीरू नागर, आदि सैकड़ों किसान-मजदूर मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *