*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी /एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 सेन्ट्रल नोएडा श्री उमेश यादव द्वारा पुलिस बल के साथ थाना फेस-2 क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए वाहनों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाये, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया। Post navigation निठारी गांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, सीवर जाम से बढ़ा बीमारी का खतरा भारतीय किसान परिषद धरने का 49वा दिन, मांगे पूरी नही होने तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन