12 मार्च को नोएडा के सेक्टर 4 की एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक मीटर बनाने वाली निजी कंपनी कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड मे आग लग गयी थी! यह आग सुबह के 4 बजे लगी जब कंपनी मे नाइट शिफ्ट चल रही थी! इस आग मे अब तक एक 28 वर्षीय मजदूर के आग मे जलकर मरने की पुष्टि हुई है! जब कि लगभग 35 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं! आधिकारिक तौर पर तो और किसी के लापता होने की खबर नही है! लेकिन घटना के साक्षी रहे मजदूरो की माने तो यह संख्या एक से ज्यादा हो सकती है! घटना के बाद आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है! जबकि वहाँ काम कर रहे मजदूरो का कहना है कि आग लिफ्ट की वजह से लगी! आग लगने के बाद कंपनी मे कोई अलार्म या सायरन नही बजा,जिस वजह से कई लोग बाहर नही निकल पाए! आग काi पता तब चला जब कैन्टीन मे सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ! अपनी जान बचाने के लिए मजदूरो को तीसरी मंजिल से कूदना पड़ा! छत से कुदने से लगभग 35 मजदूर घायल हुए जिनके ज्यादातर के पैर टूट गए! जबकि एक मजदूर के सर पर चोटें आयी है! घायल मजदूरो को घटना के एक दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी! अभी तक मृतक मजदूर के परिवार को उचित मुआवजा तथा घायल मजदूरो को उचित इलाज व मुआवजा नही दिया गया है! नौजवान भारत सभा ने इस घटना को लेकर आज जिलाधिकारी के पास अपना ज्ञापन सौंपा और घटना के निष्पक्ष जांच तथा मजदूरो के उचित मुआवजे की मांग की! नौजवान भारत सभा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन मे दिए गए मांग निम्नलिखित है-1.12 मार्च को हुई इस भीषण घटना की जांच के लिए एक निष्पक्ष कमेटी का गठन किया जाए तथा एक महीने के भीतर इसकी कमेटी द्वारा एक सार्वजानिक रिपोर्ट जारी की जाए घटना के जिम्मेदार सभी लोगो पर उचित कार्यवाही की जाए!2.मृत मजदूर के परिवार को कर्मचारी मुआवजा अधिनियम 1923 के तहत मुआवजा दिया जाए जोकि कम से कम 10 लाख बनता है!3.घायल मजदूरो के इलाज मे खर्च और पूरी तरह से ठीक होने तक के समय तक पूरा मुआवजा दिया जाए, जो की कम से कम 1 लाख बनता है! 4.कम्पनी मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही करने के लिए कंपनी मालिक पर त्वरित कार्यवाही की जाए!5.गौतमबुद्धनगर मे सभी कंपनियो की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए और जो भी कंपनियां सुरक्षा के मानको का उल्लंघन करती है उनके लाइसेन्स को रद्द किया जाए! Post navigation मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) गौतम बुद्ध नगर