नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया है, जिनमें वेतन, नौकरी की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी मांगें शामिल हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि हेल्थ विभाग में पेंट-मरम्मत और अन्य कार्यों में लगाए गए कर्मचारियों को सिविल विभाग में वापस समायोजित किया जाए। साथ ही नोएडा प्राधिकरण की नीति के अनुसार हेल्परों का वेतन 18,400 रुपये किया जाए और अंडररेट कर्मचारियों को हटाया जाए। कर्मचारियों ने यह भी मांग रखी कि पिछले तीन वर्षों से ठंड में उन्हें न तो जर्सी और न ही जूते दिए गए हैं, इसलिए बकाया भुगतान कर्मचारियों के बैंक खातों में किया जाए। जिन कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग भी रखी गई है। सफाई कर्मचारियों ने यह भी कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी की तबीयत खराब होने पर कंपनी द्वारा उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज का खर्च उठाया जाए। इन्हीं सब मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी, नोएडा सेक्टर 3 , 8 और नोएडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे थे , जिसके बाद सफाई कर्मचारियों को गिरफ्तार कर , बस में चढ़ा दिया गया गिरफ्तार लोगों में अनेक महिलाएं भी शामिल थी ।