नोएडा के सेक्टर-31 स्थित ग्राम निठारी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की गलियों में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और सीवर लाइनें जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे न केवल आवागमन में दिक्कत हो रही है, बल्कि दुर्गंध के कारण लोगों का जीना भी मुश्किल हो गया है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि गंदगी के कारण मच्छरों और कीटों की संख्या बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।गांव के लोगों ने आरोप लगाया है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते, और सीवर की सफाई भी लंबे समय से नहीं हुई है। बरसात या हल्की बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जब पानी भरने से गंदगी पूरे इलाके में फैल जाती है।निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने, जाम सीवर की सफाई कराने और नियमित निगरानी की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मजबूर होकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल, प्रशासन की लापरवाही से निठारी गांव के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। Post navigation थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार