दिनांक 25.03.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 154/2026 धारा 2/3 गैगंस्टर एक्ट में वांछित 15000 रुपये का ईनामी अभियुक्त अभिषेक गौतम उर्फ रवि पुत्र गोविन्द को ग्राम खेडी कट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।

अभियुक्त द्वारा अपने अन्य सह-अभियुक्तगण के साथ मिलकर संगठित गैंग बनाकर घरों में घुसकर चोरी कर आर्थिक लाभ कमाया जाता था। इनके द्वारा पूर्व में घटित चोरी व नकबजनी की घटनाओं के सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा द्वारा 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

*अभियुक्त का विवरण-*

अभिषेक गौतम उर्फ रवि पुत्र गोविन्द निवासी गौतमपुरी, कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र 31 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण-*

1.मु0अ0सं0 126/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 415/2025 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 420/2025 धारा 305/331(4)/317(2)बीएनएस थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 423/2025 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
5.मु0अ0सं0 430/2025 धारा 109/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
6.मु0अ0सं0 154/2026 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
7.मु0अ0सं0 164/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।

*बरामदगी का विवरण-*

01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed