*कार्यवाही का विवरण-*थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24/03/2026 को शेयर मार्केट मे इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी से 3,26,00,000 रुपये की ठगी करने वाले 01 अन्य अभियुक्त बन्टी कुमार पुत्र कमल देव को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। *अपराध करने का तरीका*दिनांक 24/03/2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतो में प्रयुक्त संदिग्ध मोबाइल नंबरों की तकनीकी जाँच व लोकल इंटेलीजेंस की सूचना के आधार पर 01 शातिर साइबर अपराधी को नोएडा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना साइबर क्राइम नोएडा में मु0अ0सं0-54/2025 धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनस व 66 डी आइटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के बैंक खाते में ठगी से सम्बन्धित 60 लाख रुपए प्राप्त हुये है तथा बैंक खाते के विरुद्ध 01 शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज हैं।*नोटः- उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित 14 अभियुक्तो को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।* *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*बन्टी कुमार पुत्र कमल देव पोद्दार निवासी जिला पूर्णिया (बिहार) उम्र करीब 32 वर्ष।*बरामदगी का विवरण-*02 मोबाइल फोन *साइबर जागरूकता संदेश*1- साइबर से सम्बन्धित किसी समस्या के लिये साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 अथवा साइबर क्राइम की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें । 2- कभी भी व्हाट्सएप/कॉल पर आए फर्जी इन्वेस्टमेंट आफ़र पर विश्वास न करें ।3- किसी भी अनजान लिंक को ओपन न करें । 4- किसी अनजान को अपना आधार की आई0डी0, पेन कार्ड या बैंक खाता न दे । Post navigation भारतीय किसान परिषद धरने का 49वा दिन, मांगे पूरी नही होने तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन