आज दिनांक 05.04.2026 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से घरों में चोरी करने वाला एक अभियुक्त शिवकुमार पुत्र रामकिशोर को नट मढैय्या गोल चक्कर सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से मु0अ0सं0 104/2026 धारा 306 बीएनएस से संबंधित चोरी की गई ज्वैलरी 1.तीन गले के हार (सोने के) 2.तीन कान के टॉप्स (सोने के) 3.एक अंगूठी (सोने की) 4.दो चूडी (सोने की) 5. एक जोडी पायल (चाँदी की) 6.दो टॉप्स (चाँदी के) 7.एक ब्रेसलेट (सोने का) 8.विदेशी मुद्रा, एक चोरी की मोटरसाइकिल व 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है। बरामद ज्वैलरी की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। अभियुक्त द्वारा वादी के घर में नौकरी करते हुए उपरोक्त सामान की चोरी की गई थी, जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बीटा-2 पर मु0अ0सं0 104/2026 धारा 306 बीएनएस पंजीकृत है।

अभियुक्त शातिर किस्म का चोर हैं जो कि घरो में नौकरी करते हुए रैकी करके कीमती सामान, ज्वैलरी आदि की चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है व चोरी किये गये सामान को बेचकर अवैध धन अर्जित करता है। अभियुक्त शिवकुमार ने दिनांक 23.03.2026 को मुकदमा वादी के घर में नौकरी करते हुए उनके घर से करीब 15 लाख रूपये की ज्वैलरी चोरी कर फरार हो गया था।

*अभियुक्त का विवरण-*

शिवकुमार पुत्र रामकिशोर सिंह निवासी साधीरा, थाना अजगेन, जिला उन्नाव वर्तमान निवासी निहाल विहार, दिल्ली।

*पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण-*

1.मु0अ0सं0 80001080/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना मौर्या इंकलेव, दिल्ली।
2.मु0अ0सं0 104/2026 धारा 306/317(5)/317(2) बीएनएस थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 120/2026 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।

*बरामदगी का विवरण-*

1.तीन गले के हार (सोने के)
2.तीन कान के टॉप्स (सोने के)
3.एक अंगूठी (सोने की)
4.दो चूडी (सोने की)
5.एक जोडी पायल (चाँदी की)
6.दो टॉप्स (चाँदी के)
7.एक ब्रेसलेट (सोने का)
8.मुद्रा (भारतीय मुद्रा, वियतनाम मुद्रा, डालर)
9-एक चोरी की मोटरसाइकिल रजि नं0 UP86T3611
10-01 अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *