थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा ग्रांइडर गे डेटिंग ऐप के माध्यम से धोखाधड़ी/लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ₹30,000 नकद, 04 मोबाइल फोन, 01 कार, 01 चैन पीली धातु, 02 कार नंबर प्लेट बरामद।*कार्यवाही का विवरण-*दिनांक 30.03.2026 को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से धोखाधड़ी/लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त 1. शिवम झा पुत्र पवन झा, 2. सागर ठाकुर पुत्र मदन ठाकुर, 3. कमल पुत्र प्रताप राम को सेक्टर-76 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 30,000 रुपये नकद, 04 मोबाइल फोन, 01 Baleno कार बिना नंबर प्लेट, 01 चैन पीली धातु, 02 कार नंबर प्लेट बरामद किया गया है।*अपराध करने का तरीका-*अभियुक्तगण संगठित रूप से गैंग बनाकर ऑनलाइन डेटिंग ऐप (ग्रांइडर गे डेटिंग ऐप) के माध्यम से पहले व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर उनसे मित्रता करते हैं। इसके उपरांत वे पीड़ित को किसी निर्धारित स्थान पर मिलने के लिए बुलाते हैं। मुलाकात के दौरान अभियुक्तगण Baleno कार का उपयोग करते हुए पीड़ित को अपने वाहन में बैठाकर उसे डरा-धमकाकर उसके साथ धोखाधड़ी करते हैं तथा उसके माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराकर पैसे निकलवा लेते हैं एवं लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं।*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-**1.* शिवम झा पुत्र पवन झा निवासी ग्राम सुजान, थाना लोना रोड, दरभंगा (बिहार) वर्तमान पता ग्राम होशियारपुर, सेक्टर-51, थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर, उम्र 20 वर्ष।*2.* सागर ठाकुर पुत्र मदन ठाकुर निवासी ग्राम लोना, थाना लोना रोड, दरभंगा (बिहार) वर्तमान पता ग्राम होशियारपुर, सेक्टर-51, थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर, उम्र 18 वर्ष।*3.* कमल पुत्र प्रताप राम निवासी ग्राम नाकोर, थाना कोतवाली अल्मोडा, अल्मोडा (उत्तराखंड) वर्तमान पता ग्राम होशियारपुर, सेक्टर-51, थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर, उम्र 26 वर्ष। *पंजीकृत अभियोग का विवरण-*मु0अ0सं0- 098/2026 धारा 318(4),3(5),317(2) बीएनएस, 66(D) आईटी एक्ट, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।*अभियुक्त शिवम झा का आपराधिक इतिहास-**1-* मु0अ0सं0- 298/2023, धारा 392 भा0द0वि, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।*2-* मु0अ0सं0- 308/2023, धारा 392 भा0द0वि, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।*3-* मु0अ0सं0- 329/2023, धारा 392 भा0द0वि, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।*4-* मु0अ0सं0- 355/2023, धारा 392 भा0द0वि, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।*5-* मु0अ0सं0- 424/2023, धारा 1/25/27/3/9 आर्म्स एक्ट एवं 307 भा0द0वि, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।*6-* मु0अ0सं0- 065/2023, धारा 392 भा0द0वि, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर।*7-* मु0अ0सं0- 358/2023, धारा 392 भा0द0वि, थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर।*बरामदगी का विवरण-**1-* 30,000 रुपये नकद*2-* 04 मोबाइल फोन*3-* 01 Baleno कार बिना नंबर प्लेट*4-* 01 चैन पीली धातु*5-* 02 कार नंबर प्लेट Post navigation थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा 01 गाँजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 336 ग्राम गांजा बरामद!